अव्यवस्थाओं के
घेरे में नपा की गौशाला,
तीन गायों ने दम
तोड़ा, अन्य 40 गाय भी चारा
पानी से वंचित,
गौ माता के मरने
से बजरंग दल कार्यकर्ताओं में आक्रोश, आज करेंगे नपा
में प्रदर्शन
मंडीदीप। एक और
जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गौ संवर्धन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए
गो अभ्यारण बनाने की बात कह रहे हैं, वहीं दूसरी और
स्थानीय नगर पालिका प्रशासन द्वारा संचालित की जाने वाली गौशाला अव्यवस्थाओं के
घेरे में है। जहां उन्हें खाने के लिए चारा और पीने के लिए पानी की व्यवस्था तक
उपलब्ध नहीं है। इस कारण भूख प्यास से आए दिन गोवंश दम तोड़ रहा है। इसी के चलते
गौशाला में रविवार शाम को तीन गायों की
मौत हो गई। अन्य की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। असमय भूख और प्यास के कारण गौ
माता के मरने के मामले को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। नपा
अधिकारियों की अनदेखी से आक्रोशित कार्यकर्ता आज सोमवार को नपा कार्यालय में विरोध
प्रदर्शन करेंगे।