अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला जेल में महिला दिवस का हुआ आयोजन
हरदा //- उप अधीक्षक जिला जेल हरदा एम.एस. रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा द्वारा जेल पर महिला दिवस मनाया गया, जिसमें एडीजे एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के.एस. शाक्य एवं जिला विधिक सेवा अधिकारी अभय सिंह द्वारा महिला बंदियों को महिलाओं के अधिकारों एवं विधिक संबंधी विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिला बंदियों को खाली समय पर पूजा-पाठ, ध्यान-चिंतन करने, सिलाई, कढ़ाई, बुनाई आदि का कार्य सीखने तथा एक दूसरे के प्रति सद्व्यवहार करने के लिये प्रेरित किया गया। पीएलवी रजत शर्मा द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया एवं जेल उप अधीक्षक एम.एस. रावत द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम पश्चात न्यायाधीश शाक्य द्वारा जेल का निरीक्षण किया गया। शाक्य द्वारा बंदियों की समस्या जानकर विधिक सहायता संबंधी जानकारी ली गई। बंदियों को महिला दिवस के अवसर पर कोई भी अपराध न करने एवं समस्त महिलाओं का अपनी माता-बहनों जैसा सम्मान देने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में फार्मासिस्ट श्रीमती नमिता श्रीवास, कुमारी शिखा, कुमारी कविता एवं श्रीमती ललिता, महिला प्रहरी उपस्थित रहे।