आजादी का अमृत महोत्सव - वन विहार में 5 से 11 जुलाई तक विभिन्न प्रतियोगिताएँ

0

 आजादी का अमृत महोत्सव

वन विहार में 5 से 11 जुलाई तक विभिन्न प्रतियोगिताएँ

भोपाल -भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के प्रसंग पर केन्द्रीय चिड़िया प्राधिकरण द्वारा राष्ट्र में 75 सप्ताह, 75 जू और 75 प्रजाति की श्रृंखला में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। इस तारतम्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान जू भोपाल में  भारत की आजादी का अमृत महोत्सव-2021 में 5 से 11 जुलाई तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
    वन विहार राष्ट्रीय उद्यान संचालक  अजय कुमार यादव ने बताया कि पहले दिन चित्रकला प्रतियोगिता होगी। इसमें कक्षा 9वीं से महाविद्यालय स्तर के अधिकतम 100 प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। दूसरे दिन 6 जुलाई को वन विहार अथवा बारासिंगा विषय पर ऑनलाइन कहानी प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके लिये वन विहार के ई-मेल vanviharwildlifeweek@gmail.com  पर 5 जुलाई तक जानकारी भेजी जायेगी।
                   तीसरे दिन प्रात 6.30 से 8.30 बजे तक पक्षी दर्शन, वन्य-प्राणी दर्शन एवं वार्तालाप शिविर किया जायेगा। इसी दिन अपरान्ह 4 से 5 बजे केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा knowyourspecies]knowyourzootalk  यू-ट्यूब पर प्रसारण किया जायेगा। 8 जुलाई को दोबारा इसी अवधि में पक्षी दर्शन, वन्य-प्राणी दर्शन और वार्तालाप शिविर आयोजित होंगे।
वन विहार-बारासिंगा विषय पर क्विज प्रतियोगिता
पाँचवें दिन 9 जुलाई को सुबह 10.30 बजे से एक घंटे तक ष्वन विहार एवं बारासिंगा विषय पर प्रतियोगिता, जिसका वन विहार के फेसबुक पेज आदि पर लिंक शो होगा। 10 जुलाई को शाम 7 बजे से 8 बजे तक फेसबुक और यू-ट्यूब पर बारासिंगा विषयक सजीव वार्तालाप होगा। इसमें विषय विशेषज्ञ शामिल होंगे।
वन्य-प्राणी फोटो प्रतियोगिता/प्रदर्शनी
    अमृत महोत्सव के दौरान वन्य-प्राणी फोटो प्रतियोगिता/प्रदर्शनी आयोजित की जायेगी। इसका विषय ष्वन विहार के वन्य-प्राणी एवं बारासिंगाश्श् होगा। प्रतिभागियों को 12ष्×18ष् साइज की फॉरेक्स शीट पर फोटो प्रिंट कराकर 4 जुलाई तक जमा करना अनिवार्य होगा।
समापन 11 जुलाई को
    संचालक श्री यादव ने बताया कि 11 जुलाई को सुबह 9.30 बजे भारत आजादी का अमृत महोत्सव-सप्ताह का समापन होगा। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !