भारतीय मजदूर संघ हरदा इकाई के निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुने गए जितेंद्र सोनी

0

भारतीय मजदूर संघ हरदा इकाई के निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुने गए जितेंद्र सोनी

 बीएमएस का सम्मेलन नपा सभागार में संम्पन्न

  नपा के सभागार में गठित भारतीय मजदूर संघ की कार्यकारिणी।

हरदा- भारतीय मजदूर संघ के जिला कार्यकारणी का चुनाव शनिवार को स्थानिय नगर पालिका के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार हरदा में सम्पन्न हुआ। इसमें चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी गठित की गई। सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र सोनी नापतौल विभाग को पूर्व के बेहतर व रचनात्मक कार्यों को देखते हुए सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया। अन्य पदों पर चुने गए सभी नए पदाधिकारियों के नाम की घोषणा भारतीय मजदूर संघ का जिला चुनाव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व चुनाव अधिकारी भामसं की प्रदेश मंत्री वंदना राजोरिया ने की।

इस अवसर पर विशेष अतिथि निरंजन कुमार,विशेष अतिथि नरेंद्र सिंह भांबू,अतिथि राजेश कुमार मंसुरिया की विशेष मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया हुई। नव निर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिलाने,मानदेय में वृद्धि,दैनिक वेतन भोगी कर्मचारीयों के नियमितीकरण व संघ से जुडे़ अन्य कर्मचारी संगठनों के अधिकारों की लड़ाई सभी के सहयोेग से आगे भी हर स्तर पर जारी रहेगी।

  सम्मेलन में आये अतिथि वक्ता व अधिकारीयो नें भारतीय मजदूर संघ संगठन के बारे में बतलाया कि भारत का सबसे बड़ा केंद्रीय श्रमिक संगठन है। इसकी स्थापना भोपाल में महान विचारक स्व. दत्तोपन्त ठेंगड़ी द्वारा प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के जन्मदिवस २३ जुलाई १९५५ को हुई। भारत के अन्य श्रम संगठनों की तरह यह किसी संगठन के विभाजन के कारण नहीं बना वरन एक विचारधारा के लोगों का सम्मिलित प्रयास का परिणाम था।

     यह देश का पहला मजदूर संगठन है, जो किसी राजनैतिक दल की श्रमिक इकाई नहीं, बल्कि मजदूरों का, मजदूरों के लिए, मजदूरों द्वारा संचालित अपने में स्वतंत्र मजदूर संगठन है। स्थापना के पश्चात द्रुत गति से उन्नति करते हुए आज यह देश में सर्वाधिक सदस्य संख्या वाला मजदूर संगठन है। 

नव निर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र सोनी इस अवसर पर अपने संबोधन में बताया कि अन्य मजदूर संगठनों  और भारतीय मजदूर संघ में बहुत अंतर है  जहॉ का अन्य मजदूर संगठनों  नारा है- दुनिया के मजदूरों एक हो! वहीं भारतीय मजदूर संघ का नारा है- मजदूरों  दुनिया को एक करो! अन्य मजदूर संगठनों का नारा है- चाहे जो मजबूरी हो, माँग हमारी पूरी हो! भारतीय मजदूर संघ का नारा है- देश के हित में करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम! यही बातें इसे अन्य मजदूर संगठनों से इसे अलग बनाती है।

ये है जिला हरदा की नई कार्यकारिणी

मुकेश धामंदे,सचिन सिंघई,वीरेंद्र गोहर,सुबुद्धि सोनी,कैलाश मालवीय को उपाध्यक्ष बनाया गया। कोषाघ्यक्ष की जिम्मेदारी गणेश केवट को दी गई।  जिला मंत्री मुकेश निकुम बनाए गए। जिला सह मंत्री सुभाष किरार,वीरेंद्र भाटी,सीमा सोनी,विकास घावरी को बनाया गया। जिला विधि प्रकोष्ठ का दायित्व अधिवक्ता विपिन सोनकर को दिया। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी ओमप्रकाश गुर्जर व सह प्रभारी का दायित्व नितिन राजवैघ संभालेंगे। विशेष आमंत्रित सदस्यों में अनिल वैद्य व अम्रतलाल पटेल,दिनेश जांगरे,गोपाल गौर शामिल हैं।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !