डॉक्टर्स डे पर गंगा हॉस्पिटल में तुलसी के पौधे देकर किया डॉक्टरों को सम्मानित

0

 डॉक्टर्स डे पर गंगा हॉस्पिटल में तुलसी के पौधे देकर किया डॉक्टरों को सम्मानित

मंडीदीप. इस समय सारी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। इस महामारी के दौरान देश के कोने कोने में डॉक्टरों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए अपने कर्तव्य को महत्व दिया। गंगा हॉस्पिटल परिसर में वरिष्ठ पत्रकार हरीश पांचाल ने उक्त शब्दों के साथ उपस्थित डॉक्टरों और स्टॉफ के सेवा समर्पण भाव की प्रशंसा करते हुऐ तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया।

                 श्री पांचाल ने  आगे कहा कि कोरोना काल में डॉक्टरों की महत्वपूर्ण भूमिका और उनकी  महत्वता को अनदेखा नहीं किया जा सकता। यही कारण है कि डॉक्टरों को समाज में भगवान का दर्जा प्राप्त है जो लोग समाज और देश की सेवा में अपनी जान की चिंता किए बगैर दिन रात लगे रहते हैं उनके लिए साल का 1 दिन तो समर्पित होना ही चाहिए।

                  गंगा हॉस्पिटल के संस्थापक डॉक्टर आरबी सिंह ने इस अवसर पर कहा कि आज के दिन 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है। भारत में 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस यानी नेशनल डॉक्टर्स डे के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन देश के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के पुर्व मुख्यमंत्री डॉण् बिधान चंद्र रॉय की याद में मनाया जाता है। उनका जन्म 1 जुलाई 1882 में हुआ था और इसी दिन साल 1962 में 80 वर्ष की उम्र उनका निधन हो गया था। बिधान चंद्र रॉय की गिनती देश के महान चिकित्सकों में की जाती है। इतना ही नहीं विश्वभर में चिकित्सा के क्षेत्र में उनका अहम योगदान रहा है।

                   इस अवसर पर  वरिष्ठ पत्रकार हरीश पांचाल व पत्रकार सुरेश मालवीय ने गंगा हास्पिटल के संस्थापक डॉ प्रदीप डॉक्टर सुनीता तेलेन डॉक्टर कपिल ठाकुर नाजिया खान, डॉक्टर सत्य प्रकाश डॉक्टर एस के सिंह, डॉ उबेस हसन सहित स्टॉफ नर्स व कार्यकार्तओं को डॉक्टर दिवस पर तुलसी के पौधे देकर सम्मानित किया।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !