भोपाल : टीकाकरण महाअभियान-4
प्रदेश में अब कोई न छूटे टीकाकरण महाअभियान-4 में सभी पात्र नागरिकों को वैक्सीन की पहली डोज़ लगाई जा रही है। बड़ी संख्या में लोग स्व-प्रेरणा से वैक्सीन लगावने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई अपील से प्रेरणा प्राप्त कर सभी वर्गों द्वारा महाअभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई जा रही है। दोपहर 2 बजे तक प्रदेश में 5 लाख 42 हजार 698 नागरिकों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। प्रात: 9 बजे से शुरू हुए वैक्सीनेशन कार्य में प्रति घंटा वैक्सीन डोज़ के आंकड़ों में लगातार हुई वृद्धि से नागरिकों में वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता दिखी है।

99 वर्षीय वृद्ध महिला से पूछी कुशलक्षेम

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में मानस उद्यान लाल घाटी गुफा मंदिर टीकाकरण केन्द्र में कोरोना वैक्सीन लगवाने आई 99 वर्षीय मोतिया बाई से वैक्सीन लगने के बाद कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने टीकाकरण केन्द्र का अवलोकन किया और वैक्सीन लगवाने आये लोगों से बात कर उन्हें शुभकामनाएँ दी।