पोरबंदर | पाकिस्तान ने फिर एक बार नापाक हरकत को अंजाम दिया है| पाकिस्तान मरीन सिक्युरिटी ने गुजरात में पोरबंदर के समुद्र से फिशिंग बोट समेत 6 मछुआरों को अपहरणकर लिया है| कुछ दिन पहले ही 4 फिशिंग बोट के साथ 24 मछुआरों का पाकिस्तानी मरीन सिक्युरिटी ने अपहरण किया था| आज पोरबंदर की 1 बोट के साथ 6 मछुआरों के अपहरण से मछुआरों में आक्रोश व्याप्त है| हर साल नवरात्रि के दौरान फिशिंग बोटों के अपहरण से मछुआरों में दहशत है|