दशहरे पर तीन और दीपावली पर पांच दिन की रहेगी छुट्टी


भोपाल । प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने की दीवाली-दशहरे की छुटटी की  घोषणा कर दी है। उसके अनुसार, दशहरे पर स्कूलों में तीन और दीपावली पर पांच दिन की छुट्टी रहेगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। इसके अलावा विभाग ने छह दिन की शीतकालीन छुट्टी और डेढ़ महीने की ग्रीष्मकालीन छुट्टी की भी घोषणा कर दी है। विभाग के आदेश के मुताबिक दशहरा पर्व पर 14 से 16 अक्टूबर, दीपावली पर्व पर दो से छह नवंबर तक छुट्टी रहेगी। जबकि शीतकालीन अवकाश 25 से 31 दिसंबर 2021 तक रहेगा। विभाग ने यह भी साफ कर दिया है कि विद्यार्थियों को एक मई से 16 जून 2022 तक ग्रीष्मकालीन छुट्टी मिलेगी। जबकि शिक्षकों को छह दिन कम (एक मई से नौ जून 2022 तक) छुट्टी मिलेगी।  उधर एक कार्यक्रम में हरियाणा के श्री विश्वकर्मा स्किल्स विश्वविद्यालय के कुलपति राज नेहरू ने ‎कि आज उद्योगों की जरूरत के हिसाब से कौशल विकसित करना अनिवार्य है। कृषि आधारित कौशल विकास सबसे अधिक मांग वाले पाठ्यक्रमों में से एक है। उन्होंने यह बात कल अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में 'स्किल डेवलपमेंट-लर्निंग्स फ्राम हरियाणा माडल" विषय पर व्याख्यान देते हुए कही। उन्होंने कहा कि उद्यमशीलता कौशल विकसित करने के लिए स्वरोजगार पर ध्यान दें। संस्थानों में मांग और उद्योग को लाने पर ध्यान दिया जाए। उद्योगों की जरूरतों के हिसाब से पाठ्यक्रम तैयार किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि उनके यहां शिक्षकों को उद्योग में समय बिताने की व्यवस्था के साथ नियमित प्रशिक्षण दिया जाता है। विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों की लोकप्रियता यह है कि इस वर्ष 700 स्थानों के लिए लगभग 10 हजार लोगों ने नामांकन करवाया है। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी, संस्थान की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जीवी रश्मि, क्रिस्प के चेयरमैन श्रीकांत पाटिल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।