चंडीगढ़ । पंजाब में प्रशासनिक अफसरों के बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। राज्‍य की चरणजीत सरकार ने छह जिलों के डीसी समेत, 36 प्रशासनिक अधिकारियों के तबदालने किए हैं। पुनीत गोयल को फिर स्थानीय निकाय के डायरेक्टर के तौर पर नियुक्‍त किया गया है । स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव कृष्ण कुमार को हटा दिया गया है।

चरणजीत सिंह चन्‍नी सरकार के गठन के बाद से राज्‍य में अधिकारियों के लगातार तबादले हो रहे हैं। बरनाला के डिप्टी कमिश्नर तेज प्रताप सिंह फूलका का भी तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह कुमार सौरव राज नए जिला उपायुक्‍त होंगे। बताया जाता है कि अभी तबदलों का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

प्रशासनिक अधिक‍ारियों क ताबदले के बाद पुलिस प्रशासन में भी फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। राज्‍य में पंजाब पुलिस के आला अधिकारियों को बदलने जाने के साथ ही जिलों के एसपी सहित अन्‍य पुलिस अफसरों को इधर से उधर किया जा सकता है। चरणजीत सिंह चन्‍नी सरकार पिछली कैप्‍टन अमरिंदर सिंह सरकार के समय तैनात अफसरों को बदलना चाहती है। यही कारण है कि सीएम चरणजीत सिंह ने कार्यभार संभालते ही उच्‍च नौकरशाही में बदलाव शुरू कर दिया। सबसे पहले राज्‍य की मुख्‍य सचिव विनी महाजन पर गिरी और उनको हटाकर अनिरूद्ध तिवारी को राज्‍य का नया मुख्‍य सचिव बना दिया गया।

इसके साथ ही मुख्‍यमंत्री ने राज्‍य के कई उच्‍च अधिकारियों को बदला। चन्‍नी सरकार के रुख को देख्‍ते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) दिनकर गुप्‍ता लंबी छ़ट्टी पर चले गए। इसके बाद आइपीएस अधिकारी इकबाल प्रीत सिंह सहोता को राज्‍य का कार्यवाहक डीजीपी नियुक्‍त किया गया। हालांकि इस पर विवाद छि़ड़ा हुआ है और पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने सहोता की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए उन्‍हें हटाने के लिए मोर्चा खोल दिया है। इसके साथ नए एजी की नियुक्ति पर विवाद छिड़ा हुआ है।