12 लाख का सोना रखने वाली ठकुराइन के पास 5 हजार का मोबाइल
तीन सौ जुर्माना दे चुके राजनारायण तो ज्ञानेश्वर पर 188 के तहत केस


भोपाल । खंडवा लोकसभा उपचुनाव में भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी करोड़पति हैं। खास बात यह है कि राजनारायण की पत्नी दीपासिंह 12 लाख का सोना तो रखती हैं, लेकिन मोबाइल 5 हजार का। तीन ट्रैक्टर व दो बंदूक रखने वाले पेंशनधारी राजनारायणसिंह 2016 में चक्काजाम करने पर 300 रुपए का जुर्माना भर चुके हैं। ज्ञानेश्वर पर आचार संहिता के उल्लंघन पर 188 का केस दर्ज हैं। नामांकन फार्म में निर्वाचन आयोग को दी जानकारी में कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण सिंह 3.5 करोड़ रुपए से अधिक चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। वहीं, भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल के पास 3.12 करोड़ रुपए से ज्यादा की दौलत है। राजनारायण मूंदी हाई स्कूल से 9वीं पास हैं, तो ज्ञानेश्वर ने इग्नू ओपन से बीकॉम सेकंड ईयर कर रखा है। पत्नी जयश्री पाटिल के पास 50 लाख रुपए से ज्यादा का लोन है।

भाजपा: पाटिल की पत्नी के नाम भी करोड़ों की संपत्ति
भाजपा के प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल करोड़पति हैं। उनकी पत्नी के नाम पर भी करोड़ों की संपत्ति और नकदी के अलावा सोना-चांदी के जेवर हैं। हालांकि दोनों पर बैंकों का कर्ज भी है। पाटिल के पास नकदी 2 लाख 4000, जबकि पत्नी जयश्री के पास 77 हजार नकद। पीएनबी में 23 लाख 59 हजार 877 रुपए, तो वहीं एक्सिस बैंक में 50 हजार हैं। पाटिल की पत्नी के पांच अन्य बैंक खातों में क्रमश: 10,14,116, 5064, 43,178, 90,411, 93,143 रुपए हैं। इसके अलावा बीमा पॉलिसियां हैं। पाटिल के पास सोना-97 ग्राम कीमत 4,36,500 है। पत्नी के पास सोना-295 ग्राम 13,27,500 का है। चांदी 500 ग्राम- 30250 है। पाटिल के पास 42,03,337 व उनकी पत्नी के पास कुल -31,51,032 का सोना-चांदी है।संपत्ति: ग्राम बोहरडा, हथनूर में जमीन 12.48 एकड़, 12.37 एकड़ पत्नी के नाम। बोहरडा में ही 1991 में खरीदी जमीन। पत्नी के नाम पर 1998 में खरीदी थी। कीमत 9.50 लाख। कुल वर्तमान बाजार मूल्य 2.65 करोड़, ट्रांसपोर्ट नगर में दुकान। 123.05 वर्ग फीट वर्तमान बाजार मूल्य-5,77,000, 95 लाख की जमीन पत्नी के नाम। इस तरह पाटिल के पास कुल संपत्ति 2.70 करोड़ 77 हजार व उनकी पत्नी के पास 1.74 करोड़ की संपत्ति है। हालांकि दोनों पर बैंकों की देनदारियां भी हैं। पाटिल पर बैंकों का 2.73 लाख 400 बकाया है। वहीं, पत्नी पर 54.54 लाख 440 रुपए बकाया है।

कांग्रेस: राजनारायण की खंडवा, इंदौर भोपाल में जमीन
कांग्रेस के प्रत्याशी राजनारायण सिंह भी करोड़पति हैं। उनके पास खंडवा के अलावा इंदौर, भोपाल में भी जमीन हैं। हाथ में 1.28 लाख 625 रुपए नकदी लेकर चुनाव में खड़े हैं। पत्नी दीपासिंह के पास नकदी 90,600 हैं। राजनारायण सिंह के पास 12 बोर की एक बंदूक लाइसेंसधारी है। इसकी कीमत 50 हजार, 315 बोर रायफल कीमत 25 हजार है। चांदी पत्नी के पास- 2200 ग्राम- मूल्य 12.25 लाख, सोना-190 ग्राम कीमत 5.60 लाख रुपए है। इसके अलावा दो ट्रैक्टर, कंपनियों में पांच लाख के शेयर। इस तरह कुल संपत्ति- 45.17 लाख 741 रुपए व पत्नी के पास 2.22 करोड़ 60 हजार 702 रुपए से की संपत्ति। जमीनों में ग्राम डाबरी, बीड़, मूंदी, डाबरी रैयत- 20.50 एकड़ मूल्य 32.62 लाख बिजोरामाफी में भी जमीन। इंदौर विजय नगर में प्लाट 3975 वर्ग फीट मूल्य 13.40 लाख, खंडवा के पड़ावा में प्लॉट 3 हजार वर्ग फीट। ग्राम भगवानपुरा खंडवा में प्लॉट। रीवेरा कॉलोनी भोपाल में प्लॉट 1431 वर्ग फीट। तुलजा विहार कॉलोनी खंडवा में गृह निर्माण मंडल का प्लाट। बैंक कर्ज 4.30 लाख 594 रुपए है।