नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नई राष्ट्रीय कार्यकारणी में राजधानी दिल्ली के चार नेताओं को जगह मिली है। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. हर्षवर्धन, केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी, सांसद रमेश विधूड़ी और सांसद मनोज तिवारी शामिल हैं। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन, केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी और रमेश बिधूड़ी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में फिर से जगह मिली है। इसके साथ ही मनोज तिवारी भी फिर से राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।