नेहा बग्गा
प्रदेश प्रवक्ता
भजपा

"मैं नरेन्द्र दामोदर दास मोदी ईश्वर की शपथ लेता हूँ.." 
अंततः प्रतीक्षा समाप्त हुई। 

7 अक्टूबर 2001 के इस क्षण ने नए गुजरात और 2014 को भारत के उदय का नया लेख लिखा था।
आज 2021 में इस क्षण से भारतमाता की कीर्ति नित नए नवीन शिखर पर पहुची है, कीर्तिमानों की नई गाथा लिखी जा रही है। 

आजादी के बाद देश का जिस प्रकार का नेतृत्व रहा वैसी ही परिस्थितियां बनती चली गई। लेकिन पिछले 7 वर्षों में एक उभरते हुए भारत को देखा गया है। वैश्विक मंच पर एक नई पहचान और धमक के साथ दुनिया ने देखा। विभिन्न मुस्लिम राष्ट्रों सहित अनेक देशों के सर्वोच्च सम्मान की प्राप्ति सोशल मीडिया पर सर्वाधिक फॉलो किए जाने वाले वैश्विक नेता लोकप्रियता के सात सालों में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय सर्वे में वैश्विक शांति तथा पर्यावरण स्वच्छता संबंधी सर्वोच्च सम्मान। 

वर्ष 2014 में भारतीय राजनीति में एक नए काल की शुरुआत हुई एक साधारण कार्यकर्ता एक संघ प्रचारक से देश के सर्वोच्च पद तक का नरेंद्र मोदी का सफर फर्श से अर्श पर पहुंचने की अद्भुत दास्तान है। नरेंद्र मोदी राजनीति के शीर्ष पर पहुंचने वाले उन गिने-चुने राजनेताओं में से हैं जिन्होंने अपना सफर एक कार्यकर्ता के रूप में प्रारंभ किया। 50 साल से राजनीति में रहे लेकिन 50 साल की उम्र में लड़ा पहला चुनाव ।
7 अक्टूबर 2001 को पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और बाद में  देश के प्रधानमंत्री तक बने नरेंद्र मोदी जब तक राज्य की राजनीति में रहे तब तक वहां उनका कोई विकल्प नहीं था और जब उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में दस्तक दी तब भी एक मात्र विकल्प खुद ही है। नरेंद्र मोदी जी ने लगातार दिखाया है कि देश मे उनका कोई सानी नहीं है चाहे भाषण देने की कला हो राजनीतिक मुद्दे तय करने हो या फिर सोशल प्लेटफॉर्म पर उपयोग हो नरेंद्र मोदी देश के सियासत के आकाश में धूमकेतु से चमक रहे हैं। हिंदुस्तानियों को इस पर आश्चर्य नहीं होता क्योंकि मोदी जी जन-मन के नेता है हम सब के दिलों में राज करते हैं। जनहित के मुद्दे उठाना और जनता के सहयोग से उनका निराकरण करने वाले प्रधान सेवक हैं। आजादी के 70 साल बाद स्वच्छ अभियान चलाकर महिलाओं को इज्जत प्रदान करना घर-घर शौचालय बनाकर सुरक्षा देने का बीड़ा ना केवल मोदी जी ने उठाया बल्कि देश को ओडीएफ कर विश्व को चकित कर दिया। महिला विरोधी हिंसा से निपटने के लिए देश की बेटियां विश्व में जहां भी रहे सुरक्षित महसूस कर सकें 
महिलाओं के लिए 9 देशों में वन स्टॉप सेंटर खोले।
इसके अलावा, पूरे भारत में 300 वन स्टॉप सेंटर खोले तो दूसरी ओर ट्रिपल तलाक जैसी कुरीति से मुक्त कर के मोदी जी ने अभिभाव की भूमिका निभाई।
महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर मोदी जी ने कामकाजी महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश में वृद्धि की तो वही कामकाजी महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश की अवधि 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह की गई। 'सुमन' योजना के तहत गर्भवती महिलाओं का सारा खर्च सरकार उठाएगी के फैसला सुन कर हर गर्भवती माँ ने उस माँ का धन्यवाद दिया जिसने देश का लाल मोदी दिया। भारत को जब पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी जैसा सशक्त नेतृत्व मिला तो शहरी जनजातीय व ग्रामीण विकास की पहल मजबूत हुईं। आवास, उज्जवला, जल जीवन मिशन जैसी मूलभूत आवश्यकताओं पर ध्यान देकर उन्होंने जनजाति महिलाओं का जीवन बदलने का काम किया है। मोदी सरकार द्वारा पोषण योजना के तहत पौष्टिक आहार दिया जा रहा हैं, जो मोदी जी के सर्वे सन्तु निरामयाः की भावना को समर्पित है। मोदी जी का कण-कण और जीवन का क्षण-क्षण देश की सेवा को समर्पित है विश्व में आई कोरोना जैसी महामारी में सभी देश वासियों को मुफ्त वैक्सीन और सिस्टेमेटिक साइंटिफ अप्रोच का नतीजा है कि इतनी बड़ी आबादी वाला देश होने के वावजूद हमने ना केवल स्वदेशी वैक्सीन बनाई साथ ही दूसरे देशों को सहायता पहुचाई। सबसे ज्यादा गर्भवती महिलाओं को कोविड-19 वैक्सीन लगा कर देश ने रचा कीर्तिमान। पैरालंपिक-ओलंपिक और खेल जगत में विश्व में भारत की बेटियां आज परचम लहरा रही हैं। 
प्रधानमंत्री जी सारे देश की प्रेरणा हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज देश बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का सिर्फ नारा ही नहीं दिया, वो हर क्षेत्र में इस मंत्र के साथ कार्य कर रहे हैं। यही उनके नये मंत्रिमंडल में देखने को मिला। उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल में समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व देने का कार्य तो किया ही परन्तु महिलाओं और पुरुषों के बीच असमानता को पूरी तरह समाप्त करने के उद्देश्य से केंद्रीय मंत्रिमंडल में नारी शक्ति को प्रमुख स्थान दिया गया है। 

मां भारती के लिए उम्मीद जगाई आपने
किसानों के लिए फर्ज निभाया आपने
महिलाओं को सम्मान दिलाया आपने
दिव्यांगों का मान बढ़ाया आपने
पिछड़ों को न्याय दिलाया आपने
गरीबों तक उनका हक पहुंचाया आपने 

तभी तो पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर इतना विश्वास करता है। 

स्वत्यस्तु ते कुशल्मस्तु चिरायुरस्तु॥ विद्या विवेक कृति कौशल सिद्धिरस्तु ॥
ऐश्वर्यमस्तु बलमस्तु राष्ट्रभक्ति सदास्तु॥ वन्शः सदैव भवता हि सुदिप्तोस्तु ॥