समर्थ सक्षम आत्मनिर्भर भारत का स्वप्न पूर्ण करने आगे आएं,लाभ उठाएं।

0

महिलाओं को सक्षम समर्थ आत्मनिर्भर बनाने सर्वोदय की एक और पहल

सक्षम भारत अभियान अन्तर्गत जरी जरदौजी प्रशिक्षण केंद्र का शुभारम्भ 

अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत राशन पैकेट वितरित किये।
दान संग्रह के लिए गुल्लक योजना का शुभारंभ किया।

सर्वोदय के सम्मान कार्ड से लघुव्यवसायी बिना ब्याज के ऋण से बन सकेंगें आत्मनिर्भर - पूर्णिमा जैन



मण्डीदीप- सर्वोदय संस्था का संकल्प सक्षम भारत अभियान के अंतर्गत सूद खोरों से मुक्ति दिलाने का है। उन्हें अत्यधिक ब्याज से मुक्ति,बिना ब्याज का ऋण उपलब्ध कराने में यह सम्मान कार्ड समर्थ है। इस योजना का लाभ प्रत्येक छोटे व्यापारियों लो मिल सकेगा। उक्त विचार संतोषी माता मंदिर परिसर में सर्वोदय सामाजिक संस्था द्वारा साड़ी मेकिंग केंद्र व अन्न पूर्णा योजना का शुभारम्भ करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा जैन ने कही। 

    इन बहुउद्देशीय योजनओं व प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ संस्था की क्षेत्रीय प्रमुख दिव्या मालवीय के जन्मदिवस के अवसर पर किया गया। उन्होंने अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत जरूरतमंद परिवार को एक माह के लिए राशन पैकिट वितरित किये। इसी मंच से आचार्य श्री विद्यासागर सर्वोदय धाम के लिए दान संग्रह गुल्लक योजना के 11 सदस्यों को गुल्लक भी वितरित किये गए। 

   स्वरोजगार के लिए प्रेरित उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए श्रीमती जैन ने कहा कि संस्था के सदस्य बनकर शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन सहित आत्मनिर्भर बनाने की योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है।

समर्थ सक्षम आत्मनिर्भर भारत का स्वप्न पूर्ण करने आगे आएं,लाभ उठाएं।



    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समाज सेवी अनिल  भवरे ने संस्था प्रमुख पंकज जैन के लिखित संस्था के उद्देश्य का वचन किया। उन्होंने कहा कि संस्था ने समाज के प्रत्येक वर्ग की आवश्यकताओं को ध्यान रखते हुए लोककल्याणकारी भावी योजनाओं क्रियान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यही कारण है कि सिर्फ प्रशिक्षण ही नही, प्रशिक्षण के साथ कार्य आरम्भ करने  से लेकर स्थापित हो जाने तक कि व्यवस्था की गई है। 

 श्री भवरे ने युवाओं, महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि अगके आएं इन योजनाओं का लाभ उठाएं और समर्थ भारत,सक्षम भारत,आत्मनिर्भर भारत का स्वप्न पूर्ण करें। स्वयं आगे आएं अपने गुणों को विकसित कर स्वरोजगार से संपन्नता की ओर बड़ें। यही वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवस्यकता है।  

प्रशिक्षिका दिव्या मालवीय ने बताया कि इस केंद्र में जरी, जरदौजी,कड़ाई और कसीदाकारी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमे दक्षता प्राप्त कर महिलाएं कम लागत में अधिक लाभ कमा सकती हैं। उन्हीने कहा कि प्रशिक्षण केंद्र में डिज़ाइनर साड़ियों के साथ ही लहंगे और दुल्हनों के लिये आकर्षक परिधान तैयार किये जाएंगे। 

संस्था के कार्यक्रम संयोजक राजू अतुलकर ने कहा कि सर्वोदय संस्था द्वारा सक्षम भारत अभियान के अंतर्गत स्वरोजगार के साथ आत्मनिर्भर बनाने के कई विकल्प दिए हैं। रेहड़ी-पटरी पर दुकान लगाकार आजीविका चलाने वालों को ब्याज रहित ऋण उपलब्ध कराने के प्रयास किये जा रहे हैं।

संस्था की क्षेत्रिय प्रमुख कोमल अतुलकर ने कहा कि  वार्ड 3 में 20 महिलाओं का समूह तैयार है। उन्हें सिलाई प्रशिक्षण दिया जाएगा।

 समाज सेवी लाता ढोके ने कहा कि महिलाओं बालिकाओं को शिक्षण प्रशिक्षण के साथ उनके सामाजिक अधिकारों और संवैधानिक कर्तव्यों का बोध कराकर आत्म निर्भरता सहित आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण के लिए तैयार रहना चाहिए। 

संस्था की शिक्षा शाखा प्रमुख नीलमणी साहू ने कहा कि बच्चों को रियायती दरों पर शिक्षा व शिक्षा के लिए ऋण विद्यार्थियों के लिए रियायती दरों पर प्रदेश भर में शिक्षा हेतु कोचिंग की व्यवस्था भी की जा रही है। 

इस पर संस्था के  सूरज मेहरा, जितेंद्र प्रजापति,अशोक ठाकुर, शकुन राय,अभिषेक जैन, रजत जैन, विनीता प्रजापति,अनीता मेहरा सहित पदाधिकारियों समेत नगर के गणमान्य नागरिक व स्थानीय संस्था सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !