भाजपा युवामोर्चा प्रत्येक कार्यकर्ता ने 5 पौधे लगाने का लिया संकल्प- छः हजार से अधिक पौधे रोपकर मंडल को बनायेंगे हरा भरा

0

 भाजपा युवामोर्चा प्रत्येक कार्यकर्ता ने 5 पौधे लगाने का लिया संकल्प-

छः हजार से अधिक पौधे रोपकर मंडल को बनायेंगे हरा भरा : शुभम खटीक

बैठक में कार्यकर्ताओं को पौधारोपण की जिम्मेदारी दी।

आज़ादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने प्रत्येक कार्यकर्ता को 5 पौधे लगाने का संकल्प दिलाया। नगर में आज आयोजित बेठेक में 25 अगस्त से 2 अक्टूबर तक हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम की योजना बनी। बैठक में युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष भूपेन्द्र नागर ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को इस अभियान की जानकारी साझा की।

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शुभम खटीक ने बताया कि हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान को लेकर प्रदेश भाजयुमो द्वारा 75 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें रायसेन जिले में डेढ़ लाख और मंडीदीप शहरी मंडल में लगभग 6 हजार से अधिक पौधों का लक्ष्य निर्धारित किया है।

बैठक में युवाओं को से भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव,महामंत्री राजेश भवरे,विधानसभा प्रभारी कुणाल कंकर,मंडल प्रभारी अंकित अग्रवाल,भूपेन्द्र नंदवंशी,वीरेंद्र चौहान ने समस्त युवा मोर्चा के वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !