नए वर्ष के पहले दिन भोजपुर,भीम बेटिका सहित अन्य पर्यटन स्थलों और मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं + पर्यटकों की भीड़

0

 नए वर्ष के पहले दिन भोजपुर,भीम बेटिका सहित अन्य पर्यटन स्थलों और मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं + पर्यटकों की भीड़

देर रात तक चलता रहा देव दर्शन का सिलसिला

नव वर्ष के पहले दिन रविवार को क्षेत्र के धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। सबसे अधिक भीड़ शिवधाम भोजपुर में रही। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार यहां करीब 1.5 लाख श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। जिनके सामने व्यवस्थाएं छोटी पड़ गई। और पुलिस को भीड़ संभालने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। कुछ इसी तरह की स्थिति देवी धाम कंकाली मंदिर में भी देखने को मिली। हालांकि अकेले भोजपुर में ही सुचारू व्यवस्था बनाने के लिए 105 जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके बाद भी कई बार जाम की स्थिति बनी जिससे लोगों को परेशान होना पड़ा। वही भोजपुर के साथ ही नगर के स्थानीय मंदिरों जाखला धाम हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। देवालयों के साथ ही विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भीम बेटिका और कैरी के महादेव सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई। जहां पहुंचकर लोगों ने अपने साल के पहले दिन की खुशनुमा शुरुआत की।

नव वर्ष के पहले दिन छुट्टी का दिन होने के कारण लोगों ने इसका भरपूर फायदा उठाया। लोगों ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर पहुंचकर छुट्टी का आनंद लिया। इसी के चलते नगर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित हनुमान कुटी, 55 सीड़ी हनुमान मंदिर, खेड़ापति माता मंदिर के साथ अन्य मंदिरों में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे और अपने परिवार की सुख समृद्धि की मंगल कामना की। इसी के साथ भीम बेटिका में भी पर्यटकों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। डीएफओ विजय कुमार के अनुसार भीमबेटका में 17 हजार और केरी के महादेव पर्यटन स्थल पर 900 पर्यटक प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने पहुंचे।

धरे रह गए अधिकारियों के अनुमान- साल के पहले दिन भोजपुर में आने वाले श्रद्धालुओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने अनुमान लगाया था कि अधिक से अधिक 30 से 40 हजार लोग ही आएंगे। जिनकी व्यवस्था के लिए पुलिस के 105 जवानों के साथ ही छह स्थानों पर पार्किंग स्टैंड बनाए गए थे। लेकिन करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु शिव दर्शनों के लिए पहुंचे। जिससे एक ओर जहां अधिकारियों के अनुमान धरे रह गए व्यवस्था छोटी पड़ गई। पार्किंग स्टैंडों पर अफरा तफरी और जाम की स्थिति बनी। वहीं दूसरी तरफ लोगों को अव्यवस्थाओं के चलते परेशानी का सामना करने को मजबूर होना पड़ा। भीड़ का हाल यह था कि शाम 7:00 बजे तक करीब डेढ़ हजार से अधिक श्रद्धालु शिव दर्शन के लिए कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !