गणतंत्र दिवस पर होगा नारी शक्ति का प्रर्दशन

0


 


गणतंत्र दिवस पर होगा नारी शक्ति का प्रर्दशन



बुद्धिस्ट कुंग फू फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा दिया जा रहा है प्रशिक्षण

नवसारी गुजरात - गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तारीय आयोजन में बुद्धिस्ट कुंग फू फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा अत्मरक्षा का प्रदर्शन कर महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष आयोजन होगा। इसकी पूर्व तैयारी जोर शोर से की जा रहीे है। इस प्रदर्शन में पुलिस विभाग के महिला अधिकारीयों सहित स्वयंसेवी महिला कार्यकर्ता शामिल होंगी।

             जानकारी देते हुए बुद्धिस्ट कुंग फू फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बी आर बिश्नोई ने बताया कि जिला स्तर पर स्थनीय जिला अधिकारी के मार्गर्दशन यह तैयारी की जा रही है। नारी शक्ति को आत्मरक्षा के तरीकों की जानाकरी देने वाले इस प्रशिक्षण का प्रदर्शन जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस आयोजन किया जाएगा।

बी आर बिश्नोई

         प्रशिक्षक श्री विश्नोई ने बतालाया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य देश समाज में हो 

रहे महिलाओं के प्रति बढते अपराधों,छेड़छाड़,बलात्कार,हिंसा,यौन शोषण से बचने के लिए आत्मनिर्भर बनाना है। महिलाऐं इस आत्मरक्षा कला में प्रशिक्षित हो इस तरह की घटनाओं से स्वयं अपनी रक्षा करने सक्षम हो सकेगीं। इससे उनका आत्मबल बढेगा जिससे वे समाज में बच्चियों महिलाओं को जागृत कर उन्हें भी गंभीर स्थिति में अपना स्वरक्षण स्वयं करनें के लिए प्रेरित कर सकेगीं। स्वप्रेंरित हो वे समाज को यह समझा सकेंगें की नारी कोमल है कमजोर नहीं। हमारी ममता प्रेम और विनम्रता को समाज हमारी कमजोरी ना समझे।

          विगत 22 वर्षों से आत्मरक्षा के लिए कराते, कंुग फू कला में प्रशिक्षित श्री विश्नोई गुजरात के 5000 हजार से अधिक पुलिस अधिकारीयों सहित देश के कई प्रान्तों में सेल्फ डिफेंस का निशुल्क प्रशिक्षण देते रहे हैं। वे महिलाओं की समाज में दयनीय स्थिति को लेकर गंभीर हैं। कहते है हमारे देश के कई इलाकों में बच्चीयों कोे कोख में ही मार दिया जाता है या फिर बड़ा होने के बाद उन्हें हीन भाव से देखा जाता है। हमें यह नहीें भूलना चाहिए की नारी हमारी आपकी बहन बेटी मां और पत्नी के रूप् में भी हैं।  जब-जब समाज नारी का सम्मान करना भूला है तब तब नारी रणचंडी, काली, दुर्गा,समय-समय पर झांसी की रानी या किरण बेदी के रूप में जन्म लेती रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !