प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मविस्वास से कर सकेगीं सेल्फ डिफेंस

0

बुद्धिस्ट कुंग फू फेडरेशन ऑफ इंडिया का सेल्फ डिफेंस अवेयरनेस डेमोंसट्रेशन सेमिनार



प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मविस्वास से कर सकेगीं सेल्फ डिफेंस 



  वराछा गुजरात - नारी शक्ति को आत्मरक्षा के गुर सिखा करी संरक्षण व प्रशिक्षण देने कर उन्हें साहस के साथ निडरता से स्वयं को संरक्षित के तरीकों की जानाकरी दी जा रही है। इन आयोजनों से महिलाओं में अत्मविस्वास जाग्रत किया जा रहा है। उन्हें हर तरह से खुद को इस पुरूष प्रधान समाज में अपने संवैधानिक मौलिक अधिकारों के साथ स्वाभिमान के साथ जीने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस क्रम में गत दिवस सूर्य किरण सोसायटी द्वारा वराछा में सेल्फ डिफेंस अवेयरनेस डेमोंसट्रेशन सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं बालिकाओं सहित पालकों नें भाग लिया। 

                       इस प्रशिक्षण सेमिनार में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में बुद्धिस्ट कुंग फू फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कोच बी आर बिश्नोई ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य देश समाज में हो रहे महिलाओं के प्रति बढते अपराधों,छेड़छाड़,बलात्कार,हिंसा,यौन शोषण से मुक्ति के लिए जाग्रत उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। महिलाऐं बालिकाऐं इस सेल्फ डिफेंस अवेयरनेस डेमोंसट्रेशन सेमिनार के बाद आत्मरक्षा कला में प्रशिक्षित हो इस तरह की घटनाओं से स्वयं अपनी रक्षा करने सक्षम हो सकेगीं। प्रशिक्षित होने पर उनका डर दूर होगा और आत्मबल बढेगा। जिससे वे खुद निडर व स्वाभिमानी हो कर समाज में बानिकाओं व महिलाओं को जागृत कर अपना स्वरक्षण स्वयं करनें के लिए प्रेरित कर सकेगीं।

                                 प्रशिक्षक श्री विश्नोई ने बताया कि इस अवसर पर प्रशिक्षक किरण कुमारी पासवान नें छोटी बच्चियों को गुड टच बैड टच एवं महिलाओं को बॉल पेन, हेयर पिन, गाड़ी की चाबी, सैंडल दुपट्टा जैसी छोटी छोटी चीजों से अपना बचाव करने के तरीके बताए। उनके साथी प्रशिक्षको में जीतू सहानि, प्रियांशु दुबे के साथ टीम ने प्रशिक्षण में सहभागिता निभाई। साथ ही युवाओं को नशे के दुशःपरिणामों की जानकारी देकर इससे बचने के लिए प्रेरित किया। बुजुर्गों को प्रतिदिन योग व मेडिटेशन कर स्वस्थ्य रहने के लिए ट्रेनिंग दी। उन्हें बताया कि नियमित इन सब अभ्यास के माध्यम से हम अपने आप को शारीरिक मानसिक रूप से मजबूत और सक्षम बना सकते हैं। अगर युवाओं को अच्छा भविष्य देना हो तो आज वर्तमान की बुराइयों से बच नहीं सकते। इससे मिलकर सामना हमस ब को सामना करना होगा। इसलिए हम सब मिलकर अलग-अलग स्कूल कॉलेजों में जाकर बच्चों युवाओं तथा हर आयू वर्गं के लोगें में जागरूकता लाने का प्रयास कर रहे है। 

                        इस सेल्फ डिफेंस अवेयरनेस डेमोंसट्रेशन सेमिनार का आयोजन सूर्य किरण सोसायटी समिति के  प्रमुख प्रवीण भाई ने कहा कि सेमिनार का उद्देश्य बहन बेटियों के साथ हो रहे दुष्कर्म छेड़छाड़ बलात्कार की घटनाओं से जागरूक कर आत्मरक्षा के लिए तैयार करना है।

                  सोसाइटी के सदस्यों में प्रमुख एड.अरविंद भाई, धर्मेश भाई नें विगत 22 वर्षों से आत्मरक्षा के लिए कराते, कंुग फू कला में प्रशिक्षित श्री विश्नोई सहित उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। उपस्थित जन समुदाय का अभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि बुद्धिस्ट कुंग फू फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा गुजरात के 5000 हजार से अधिक पुलिस अधिकारीयों सहित देश के कई प्रान्तों में सेल्फ डिफेंस का निशुल्क प्रशिक्षण किया गया है।  उपस्थित जन समुदाय का अभार व्यक्त कर किया।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !