उमंग किशोर परामर्श केन्द्र का हुआ शुभारंभ
हरदा - प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय हरदा जे.पी. सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी.एस. रघुवंशी द्वारा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में गत दिवस "उमंग" किशोर परामर्श केन्द्र का शुभारम्भ किया गया। साथ ही महिला दिवस पर संस्था की सभी शिक्षिकाओ का सम्मान कर जिले की सभी महिलाओं को बधाई देते हुए सभी को आत्मनिर्भर होने के लिए जागरूक होने का संदेश दिया। कार्यक्रम में संस्था के अन्य स्टाफ सदस्य भी शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्री जे. पी. सोनी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।