कृषि मंत्री कमल पटेल ने अपने खेतों से किया खरीफ की बोनी का शुभारंभ।
अरहर, मक्का ,उडद की बोनी स्वयं के खेतों में कर के किसानों को दिया संदेश
UNI REPORT -AKHILESH BILLORE
20 जून प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने किसान के रूप में अपने खेतों में ट्रेक्टर चलाकर बोनी की।
कृषि मंत्री ने अपने खेतों में बहुउद्देश्यीय कृषि प्रणाली को बढावा देने के लिए स्वयं के खेतों से इसकी शुरुआत की और उड़द,अरहर,मक्का की बोनी की।कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि वो किसान है और हमेशा अपने खेतों में फसल की बोनी ओर कटाई की शुरुआत करते है।