कोई टाइटल नहीं

0

भाजपा की मंडल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न 

हमारा बूथ मजबूत होगा तब ही संगठन मजबूती  मिलेगी

 मण्डीदीप । औद्योगिक नगर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में वार्ड 24 स्थित जैन धर्मशाला में मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई । इसमें भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के प्रभारी नरेन्द्र शर्मा , भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष  राजेन्द्र अग्रवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अरविन्द्र जैन, व पूर्व नपा अध्यक्ष विपीन भार्गव ने मंच को संबोधित किया। कार्यक्रम में सभी ने कोरोना में मृत लोगों को श्रद्धांजलि दी। फिर सभी ने भाजपा की जनप्रिय योजनाओं के बेहतर तरीके से क्रियान्वयन करने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी होना चाहिए। जब तक नींव मजबूत नहीं होगी तब तक बनने वाला मकान भी मजबूत नहीं हो सकता , अगर मकान को मजबूती प्रदान करना है तो सबसे पहले हमें उसकी नींव को मजबूत बनाना होगा। भाजपा में हमारी पहली इकाई बूथ है, जब तक हमारा बूथ मजबूत नहीं होगा तब तक संगठन को मजबूती नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा आप जैसे देवतुल्य कार्यकर्ता देश की किसी पार्टी के पास नहीं है, यही कारण है कि आज पूरे देश मे जिधर निगाह घुमाओ उधर कमल खिला हुआ नजर आता है। 

भाजपा की मंडल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न 

कार्यक्रम में वक्ताओ  ने सभी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि केंद्र और राज्य सरकार  द्वारा नआज अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं ‌  हम सब का कर्तव्य बनता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाएं, नागरिकों को अवगत कराएं, पात्र लोगों को उन योजनाओं का लाभ दिलाए। इस दौरान भाजपा के पूर्व महामंत्री प्रेमशकर साहू, वरिष्ठ नेता जीवनसिंह पाल ,युवा मोर्चा के प्रदेष कार्योलय मंत्री दीपेन्द्र पाल, व मण्डल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव ने भी बैठक को सबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व नपा उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मीना, पूर्व नेता प्रतिपक्ष गुलाब मारण, भाजपा मण्डल महामंत्री अमित जैन, राजेश भवरे,  मण्डल कोषाध्यक्ष विनोद जैन, सहकोषाध्यक्ष नारायण साहू, उपाध्यक्ष सुनील वासवानी,  अमरसिंह पाल, जयपाल राजपूत, रामनिवास पाल संजय त्रिपाठी, सुरेन्द्र चैकसे, भूपेन्द्र सिहं,सहित बैठक में समस्त कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !