गिरिडीह | राज्य के गिरिडीह में चांदी तस्करी के बड़े मामले का खुलासा हुआ है। गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर पुलिस ने एक कार से 75 किलो चांदी की ईंटे बरामद की हैं। यह कार्रवाई मुफस्सिल थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस के अनुसार इन ईंटो की कीमत 35 लाख के करीब आंकी जा रही है। 
पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में तीन आरोपी अरविंद कुमार पांडे, गोविंद सोनी और ब्रह्मदेव कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामले का संदेहास्पद मास्टरमाइंड राजेश गुप्ता पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है। आगे मामले की जांच जारी है।