दिल्ली | बिजली के तारों में आग लगने के बाद फैक्टरी में आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। एक-एक कर पांच एलपीजी सिलिंडर फट गए। हादसे में वहां काम कर रहा एक मजदूर मनीष (25) आग की चपेट में आ गया।

झुलसी हुई हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल शार्ट सर्किट से आग लगने का पता चला है।

 बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में हेलमेट बनाने का की फैक्टरी में आग लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग सेक्टर-5 में एल-209 में लगी थी। करीब 150 गज के प्लॉट में बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर हेलमेट बनाने का काम होता था।

यहां करीब 25 एलपीजी सिलिंडर रखे हुए थे। दोपहर के समय बेसमेंट से आग लगी। आग लगते ही मजदूर फैक्टरी से निकल गए। मनीष नामक मजदूर वहां फंस गया। इस दौरान एक-एक कर पांच सिलिंडर फट गए।  इससे पूर्व मनीष को झुलसी हुई हालत में निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया गया था। पुलिस आग लगने के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।