भोपाल : मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने राजगढ़ जिले के कुरावर को विद्युत उप संभाग बनाकर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को दीपावली पर सौगात दी है। यह नया उप संभाग नरसिंहगढ़ संभाग के अंतर्गत मौजूदा नरसिंहगढ़ (ओ.एण्ड एम.) उप संभाग को पुनर्गठित कर बनाया गया है। नये बने कुरावर उप संभाग में कुरावर, इकलेरा, तलेन, झालड़ा तथा नरसिंहगढ़ (ओ.एण्ड एम) उप संभाग अंतर्गत नरसिंहगढ़ (ग्रामीण), बोड़ा एवं गादिया वितरण केन्द्र का कार्य-क्षेत्र शामिल रहेगा।

कंपनी के प्रबंध संचालक श्री गणेश शंकर मिश्रा ने कहा है कि कुरावर को उप संभाग बनाये जाने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। साथ ही उपभोक्ताओं को त्वरित और बेहतर सेवाएँ उपलब्ध होंगी।