महिलाओं के हाथ में होगी नगर सरकार की कमान,

0

  निकाय के 26 वार्डों में से 13 वार्ड मतलब 50% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

महिलाओं के हाथ में होगी नगर सरकार की कमान, 14 वार्डों में सिर्फ वे ही उम्मीदवार



उद्योग नगरी की निकाय की बागडोर इस बार आधी आबादी यानी महिलाओं के हाथ रहेंगी। निकाय चुनाव में महिला शक्ति को आगे लाने के लिए सरकार की ओर से महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया गया है। इसी के चलते निकाय के 26 वार्डों में से 13 वार्ड मतलब 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं।

इन सीटों पर काबिज होने के लिए 45 महिलाएं चुनावी दंगल में उतरी हुई है। इनमें से भाजपा 16, कांग्रेस 15, आप से 4 और 10 महिलाएं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप चुनाव लड़ रही है। वही शेष 13 वार्डों में 41 पुरुष प्रत्याशी पार्षद बनने के लिए चुनावी जंग में कूदे हैं। इस तरह कुल 86 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे। योग्य जनप्रतिनिधि चुनने के लिए नगर में बुधवार को मतदान किया गया है। यह बहुत हद तक महिला वोटर ही तय करेंगी। वार्डों में कुल मतदाताओं की संख्या 68 हजार 632 है।
इनमें से 37300 पुरुष हैं। 31237 महिला मतदाता हैं। महिला और पुरुष वोटर्स का अंतर सिर्फ 6063 है। वहीं 5 वोटर थर्ड जेंडर भी हैं।
आंकड़ों के अनुसार नई वोटर लिस्ट में 22 वार्ड ऐसे हैं, जिसमें महिलाओं की संख्या पुरुषों से थोड़ी ही कम है। इन वाडों में महिलाएं निर्णायक भूमिका निभाएंगी। बता दें कि इस बार नपा अध्यक्ष का पद अनारक्षित वर्ग की महिला लिए आरक्षित हुआ है। नपा अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित होने से अनारक्षित वाडों से इस बार महिलाएं भाग्य आजमा रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !