सेवा समिति का 29 वॉ शिक्षक सम्मान समारोह सम्पन्न सेवानिवृत्त शिक्षकों सहित 84 विद्यालय एवं महाविद्यालयों के प्रचार्यो को किया सम्मानित

0

  विशेष पुरस्कारों में देवेन्द्र अजमेरा को डाक्टर राधाकृष्णन पुरूस्कार से, उद्योगपति राजीव अग्रवाल को औद्योगिक रत्न सम्मान से तथा नगर का नाम रौशन करनें  वाले युवा संजीव चौकसे व राजकुमार गुप्ता को नगर गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

सेवा समिति का 29 वॉ शिक्षक सम्मान समारोह सम्पन्न

 सेवानिवृत्त शिक्षकों सहित 84 विद्यालय एवं महाविद्यालयों के प्रचार्यो को किया सम्मानित

  

मंडीदीप - नगर की समाजिक संस्था ‘सेवा समिति’ द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें समिति द्वारा ब्लाक के  4 सेवानिवृत सेवानिवृत्त शिक्षकों सहित 84 विद्यालय एवं महाविद्यालयों के प्रचार्यो को किया सम्मानित किया। प्रतिवर्ष दिए जाने वाले विशेष पुरस्कारों की श्रंखला में शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए देवेन्द्र अजमेरा को इस वर्ष का डॉक्टर राधाकृष्णन पुरूस्कार दिया गया। वहीं उद्योगपति व इण्डस्ट्रीज एसोशिएसन के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल को औद्योगिक रत्न सम्मान से पुरस्कृत किया। नगर का नाम अपने कार्यो और उपलब्धियों के कारण देश विदेश में रौशन करनें  वाले नगर के युवा जिन्होंने पुलिस सेवा में कर्तव्यपरयणता व समर्पण भाव से विशेष कार्याे में सफलता अर्जित कर नगर का गौरव बढाया और पदोन्नत हो थाना प्रभारी बने संजीव चौकसे व नौसेना में उत्तरी धु्रव सहित देश के दूरदराज महासागरों में सेवा पूर्ण करने वाले राजकुमार गुप्ता को नगर गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।  


 समिति के अध्यक्ष जीवनसिंह पाल ने जानकारी देते हुये बताया कि सेवा समिति द्वारा 29 वर्षाे से नगर विषाल शिक्षक सम्मान समारोह का अयोजन किया जा रहा है। जिसमें इस वर्ष सेवानिवृत शिक्षकोे सहित  84 विद्यालय, महाविद्यालयों कें संचालकांे व प्राचार्य का सम्मान किया गया। समिति द्वारा वर्ष 2021 में सेवानिवृत शिक्षक दयाल प्रजापति, छोटेलाल चौहान, बृजमोहन यादव व छोटेलाल गोंड को सम्मनित किया गया।        

 कार्यक्रम में  मुख्य अथिति गौहरगंज एसडीएम अनिल जैन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इण्डस्ट्रीज एसोशिएसन के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने की। अन्य अतिथियो में नपा अध्यक्ष बद्रीसिंह चौहान,पूर्व नपा अध्यक्ष उमेष पाल, भाजपा नेता व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र अग्रवाल,पूर्व भजपा मंडल अध्यक्ष अरविन्द्र जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, कॉग्रेस नगर अध्यक्ष जीवन चौकसे, सेवा निवृत तहसीलदार जवाहर लाल मारण, समाज सेवी गैंदालाल पाल, विनोद जैन रहे।

कार्यक्रम में एसडीएम श्री जैन ने कहा कि सेवा से ही अपने जीवन में उजाला लाया जा सकता है, और वह काम सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है। शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकांे के प्रतिपल सम्मान के साथ ही उनके पदचिन्हों पर भी चलने का सकल्प लेना जरूरी है। 

 

आभार प्रदर्षन समिति उपाध्यक्ष राजेश भवरे ने किया। इस अवसर पर समिति के सरोज गिरी, सुरेन्द्र जैन, दुर्गा प्रसाद विष्वकर्मा, अभिषेक जैन, घनष्याम गोस्वामी, सूरज पाल  सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। 



   


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !